परिचय
डॉ.अंजली रायजादा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मध्यप्रदेश की एक सक्रिय, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हूँ। वर्तमान में मुझे भाजपा महिला मोर्चा, मध्यप्रदेश में प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में मेरा उद्देश्य सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को पहुंचाना रहा है। इससे पूर्व मैंने भाजपा महिला मोर्चा में जिला मंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनहित के विभिन्न अभियानों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
इसके अतिरिक्त, मुझे पार्षद एवं एमआईसी (MIC) सदस्य के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जहाँ मैंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण, स्वच्छता, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता जैसे अनेक विषयों पर निरंतर कार्य किया। जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा सदैव यह प्रयास रहा है कि आमजन की आवाज को शासन एवं प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
मैं एक जमीनी स्तर की जनप्रतिनिधि के रूप में समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच निरंतर सक्रिय रहती हूँ। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हूँ।
माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनसे लाभान्वित कराने के उद्देश्य से मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। मेरा विश्वास है कि सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं महिला उत्थान के इसी संकल्प के साथ मैं निरंतर जनसेवा के पथ पर कार्यरत हूँ, ताकि समाज के हर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा, अवसर और विकास का अधिकार मिल सके।
समाजसेवी
मैं डॉ. अंजली रायजादा, पेशे से एक चिकित्सक हूँ और समाजसेवा मेरे जीवन का सबसे बड़ा ध्येय है। मैं अपनी संस्था “कोणार्क स्वास्थ्य एवं सेवा समिति” के माध्यम से निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न हूँ।मेरी संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यावरण एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना, समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाना तथा लोगों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है। इस दिशा में कोणार्क स्वास्थ्य एवं सेवा समिति, ग्वालियर जिले में निरंतर प्रयासरत है।संस्था की ओर से जनजातीय क्षेत्रों में संस्कार पाठशाला के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं सद्गुणों का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही, ग्वालियर जिले में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है।प्रत्येक मरीज की हेल्थ प्रोफाइल को डिजिटल रूप में तैयार किया जाता है, जो “बीमारी मुक्त भारत” के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कंसेप्ट का पायलट प्रोजेक्ट सतना में सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं।इसके अतिरिक्त, मेरी “क्लिनिक ऑन व्हील्स” पहल भी स्वास्थ्य सेवाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने में प्रभावी साबित हुई है।
महिला जागरूकता शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर
महिलाओं के कानूनी अधिकार अभियान
स्कूली बच्चों में एनीमिया से बचाव एवं बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता
गर्भ संस्कार अभियान
कवि सम्मान समारोह
